Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : पीवीयूएनएल में बाबा साहेब की 135 वीं जयंती मनाई गयी

पीवीयूएनएल पतरातु के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :  पीवीयूएनएल पतरातु के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ए के सहगल मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीवीयूएनएल, विशिष्ट अतिथि मनोज अगारिया प्रदेश अध्यक्ष झारखंड आदिम जनजाति विकास समिति,  रेनू सहगल अध्यक्ष स्वर्णरेखा महिला समिति तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण करके किया गया.

 


कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के 35 बालिकाओं ने भी भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जीवनी से संबंधित प्रश्नों पर एक क्विज का आयोजन किया गया .तथा कार्यक्रम के अंत में क्विज के विजेता को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया. 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मनोज अगरिया ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवनी, उनके जीवन संघर्षों तथा उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ‌ए के सहगल, सीईओ पी वी यू एन एल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर हमें भी समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया.

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेनू सहगल, अध्यक्ष स्वर्ण रेखा महिला समिति, ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समानता के अधिकार तथा महिलाओं के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कस्तूरबा विद्यालय के उपस्थित बालिकाओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने को प्रेरित किया.कार्यक्रम को विवेकानंद, अपर महाप्रबंधक,  अनमोल खलखो उप महाप्रबंधक तथा राजेश डूंगडूंग उप महाप्रबंधक ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया.

 

 

कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रचलन तथा अनुरक्षण, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, महाप्रबंधक प्रचलन, महाप्रबंधक अनुरक्षण, मानव संसाधन प्रमुख, विभिन्न विभाग के  अध्यक्ष तथा स्वर्ण रेखा महिला समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के सभी 35 बालिकाओं को स्कूल बैग तथा स्टडी किट प्रदान किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही