Search

 
 
 

रामगढ़ः ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

युवक संजय कुमार अपनी पर सवार होकर सांडी से चितरपुर की ओर आ रहा था. इसी बीच रजरप्पा मोड़ के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड़ पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, मायल निवासी युवक संजय कुमार अपनी पर सवार होकर सांडी से चितरपुर की ओर आ रहा था. इसी बीच रजरप्पा मोड़ के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही