Search

 
 
 

रामगढ़ः बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, बसंतपुर की टीम बनी विजेता

फाइनल मुकाबला आरा काटा व बसंतपुर के बीच खेला गया. बसंतपुर की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद व शिल्ड तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया.
 
विजेता टीम के खिलाड़ी शिल्ड के साथ.

Ramgarh : रामगढ़ के भरेचनगर ग्राउंड पर आयोजित छह दिवसीय बिरसा मुंडा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. फाइनल मुकाबला आरा काटा व बसंतपुर के बीच खेला गया. बसंतपुर की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद व शिल्ड तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया.


समापन मैच के दौरान मुख्य रूप से मांडू विधायक निर्मल महतो, रामगढ़ नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष सह आजसू केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, पूर्व मुखिया रामसहाय बेदिया, हेमनी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत की. विधायक निर्मल महतो व अन्य अतिथियों ने मैदान को स्टेडियम का दर्जा दिलाने व प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने की बात कही. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही