Search

 
 
 

रामगढ़ : बिजली कटौती व महंगी दर के खिलाफ BJP का बिजली ऑफिस घेराव

भारतीय जनता पार्टी बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यभर में आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में रामगढ़ में भी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला के नेतृत्व में बिजली ऑफिस का घेराव किया गया.
 

Ramgarh : भारतीय जनता पार्टी बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों, पोस्टपेड मीटर में कथित मनमानी बिलिंग और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यभर में आंदोलन कर रही है. इसी कड़ी में रामगढ़ में भी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला के नेतृत्व में बिजली ऑफिस का घेराव किया गया. 

 

Uploaded Image

 

मौके पर संजीव कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी से लोगों का जन जीवन पहले से ही बहाल है. दूसरी तरफ लगातार हो रही बिजली कटौती होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. आरोप लगाया कि बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी होने से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

 

इसके साथ ही पोस्टपेड मीटर के जरिए मनमाने तरीके से बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं. लोगों को तेज धूप और लू के बीच विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुशांत कुमार पांडेय ने किया. 

 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रनंजय कुमार (कुंटू बाबू), वरिष्ठ नेता संजय सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता बंधु, मातृ शक्ति और आमजन उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही