Search

 
 
 

रामगढ़ः भाजपा ने चितरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देश भक्ति के नारे

मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार के नेतृत्व में यह पदयात्रा चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर रजरप्पा मोड़ तक गई. कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे.
 

Ramgarh : भाजपा चितरपुर मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद स्वर्णकार के नेतृत्व में यह पदयात्रा चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर रजरप्पा मोड़ तक गई. कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना और लोगों में एकता, भाईचारा व राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल बनाना था. जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया.

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पीयूष तिवारी, रमेश प्रसाद वर्मा, प्रेतनाथ सिंह, अर्जुन कुमार वर्मा, निरंजन कुमार, बिनोद बिहारी चौधरी, महेंद्र राम, अजय दांगी, मुकेश सिंह, मदन साव, लक्ष्मण महतो, ज्ञानचंद महतो, मिथलेश तिवारी, नंदू पांडेय, मुकेश यादव, मूंगालाल महतो, बैजनाथ प्रसाद, जगलू महतो, दीपक दांगी, देवधारी करमाली, हितेश पटेल, शैलेष राम, दिगंबर चौधरी, हमला महतो, जयंती पोद्दार, सुबिन तिवारी, रामप्रसाद राम, कृष्ण प्रसाद, खेदन प्रसाद, प्रयाग साव, महेंद्र महतो, किशोर महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही