Search

 
 
 

रामगढ़: चौथे मुकाबले में ब्राइट क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट क्लब को हराया

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे मुकाबले में गुरुवार को ब्राइट क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया.
 

Ramgarh: डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे मुकाबले में गुरुवार को ब्राइट क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम 33.1 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

 

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 22.3 ओवर में 6 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया. अंपायर की भूमिका रवि मुंडा एवं विवेक कुमार ने किया. इस मौके पर जिला क्रिकेट एशोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही