Search

 
 
 

रामगढ़: सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा- थाना प्रभारी

जिले के रजरप्पा थाना परिसर में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद थे.
 

Ramgarh: जिले के रजरप्पा थाना परिसर में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद थे. इस दौरान सेवानिवृत्त हुए रजरप्पा थाना के चौकीदार जगदीश करमाली को मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कृष्ण कुमार माला पहनाकर तथा उपहार देकर व मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी. 

 

इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा हैं. जो सभी के जीवन में आता है. उन्होंने सेवानिवृत्त चौकीदार के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त चौकीदार के प्रति अपने विचारों को रखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. 

 

मौके पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रोहित राज, निरंजन सिंह, संजय रजक, संजय सिंह, अशोक कुमार, विकास सिंह, एएसआई पिसी मुर्मू, मुंशी सीतेश कुमार, संतोष सिंह, ऑपरेटर भानु रजक, राजकुमार, चौकीदार मनीष करमाली, अजय महली, महेश करमाली, मोहन करमाली, रोहित पासवान, सूचन मुंडा, अभिषेक कुमार, अंगरक्षक फूलचंद महतो, चालक रोहित सिंह, रूपेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही