Search

 
 
 

रामगढ़ः पंचायतों व वार्डों में लगा शिविर, कई लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

डीडीसी आशीष अग्रवाल ने पतरातू प्रखंड की डूडगी सहित अन्य पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर आम लोगों को दी जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया.
 

Ramgarh : "आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह" के दूसरे दिन शनिवार को रामगढ़ जिले की विभिन्न पंचायतों, नगर परिषद व छावनी परिषद के वार्डों में शिविर का आयोजन किया गया. इन शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन दिया. कई लोगों को ऑन द स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया गया. जिले मों 21 स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया.


 डीडीसी आशीष अग्रवाल ने पतरातू प्रखंड की डूडगी सहित अन्य पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर आम लोगों को दी जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया. डीडीसी ने आम लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की. इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ व प्रमाणपत्रों का वितरण किया. शिविरों में झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ज्यादर लोगों ने आवेदन किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही