Search

 
 
 

रामगढ़ : कार डिवाइडर से टकराई, स्कूटी भी चपेट में आई, 4 घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद एक स्कूटी में कार की चपेट में आ गया, जिसमें स्कूटी से सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.
 

 

Ramgarh :  रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद एक स्कूटी में कार की चपेट में आ गया.

 

इस हादसे में स्कूटी से सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं कार सवार दोनों लोगों को भी चोटें आईं हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. 

 

कार अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार बिजुलिया से रामगढ़ ब्लॉक की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद एक स्कूटी को भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे सामने का हिस्सा पूरी तरह टूट गया.

 

साथ ही उसमें सवार रोहित कुमार घायल हो गया. हालांकि कार का एयर बैग खुलने के कारण चालक को हल्की चोटें आईं. लेकिन बगल में बैठे व्यक्ति का सिर शीशे से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट लगी है. 

 

दुर्घटना होने के बाद कार के अगले हिस्से से धुआं निकालने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत बुझा दिया गया. 

 

रेलवे ओवरब्रिज के पास लगा जाम

घटना के बाद स्थानीय भाजपा नेता समाजसेवी धनंजय कुमार पुटुष ने तत्परता दिखाई और घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

घटना के बाद रेलवे ओवरब्रिज के पास लंबा जाम लग गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड कराकर आवागमन सुचारू करवाया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही