Search

 
 
 

रामगढ़ : गिद्दी ए कोलियरी परियोजना में CBI रेड, महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे दो बैग जब्त

सीबीआई की टीम ने गुरुवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में छापेमारी की है. सीबीआई की टीम एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और दो अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 

Rangarh : सीबीआई की टीम ने गुरुवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में छापेमारी की है. सीबीआई की टीम एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और दो अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. छापेमारी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.

 

आरोपियों के आवासों से मिले दो बड़े बैग

शुरूआती जांच में कोयला बिक्री में अनियमितता और अवैध लेन-देन की आशंका जताई जा रही है. सीबीआई की टीम ने आरोपियों के आवासों पर भी दबिश दी है, जहां से दो बड़े बैग जब्त किए गए हैं. इन बैगों में महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.

 

पहले भी मिले चुके हैं 10 लाख के लेन देन के सबूत

उल्लेखनीय हैं कि इससे पहले सीबीआई की टीम ने इस साल छह मार्च को सीसीएल के गिद्दी-ए और अरगड्‍डा कोलियारी में औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान सीबीआई को सुरक्षा अधिकारी सहित तीन लोगों के पास से 10 लाख रुपये के अवैध लेन देन के सबूत मिले थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही