Search

 
 
 

रांची : PLFI उग्रवादियों ने टाइल्स फैक्ट्री के गेट पर की फायरिंग, वारदात CCTV में कैद

पीएलएफआई उग्रवादियों ने बुधवार की रात खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री के मुख्य गेट पर फायरिंग की है. यह स्थान तुपुदाना थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है.
 

Ranchi :  पीएलएफआई उग्रवादियों ने बुधवार की रात खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री के मुख्य गेट पर फायरिंग की है. यह स्थान तुपुदाना थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है. फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है.फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

बाइक सवार दो युवक आये और फायरिंग कर भागे 

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री के गेट के पास पहुंचे. पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर रही है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही