Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः बकरीद सौहार्द के साथ मनाएं. पुलिस रहेगी चौकस- एसपी

एसपी ने पीसीआर व पैंथर टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने व किअफवाह की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देने का निर्देश दिया
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : बकरीद पर्व के मद्देनजर मंगलवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. एसपी व डीडीसी रोबिन टोप्पो ने लोगों से त्योहार शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. दोनों पदाधिकारियों ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन व इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली. साथ ही पर्व के दौरान सतर्क रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया.

एसपी ने पीसीआर व पैंथर टीम को संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने व किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर इसकी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देने व आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए. सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने का निर्देश दिया. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती कर अवैध शराब एवं नशीला पदार्थ बेचने वालों पर कार्रवाई करने को कहा. बैठक में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, डीटीओ मनीषा वत्स, गोपनीय शाखा के प्रभारी रवींद्र कुमार गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर समेत सभी बडीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही