Search

 
 
 

रामगढ़ः श्रद्धा के साथ मनी बकरीद, अल्लाह से मांगी सलामती की दुआ

चितरपुर ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की.मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन जफर मजाहिरी ने नमाज पढ़ाई.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले में शनिवार को बकरीद श्रद्धा के साथ मनाई गई. मुसलमानों ने सुबह में मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की और अल्लाह से अमन-चैन व घर-परिवार की सलामति की दुआ मांगी. चितरपुर ईदगाह मैदान में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की. जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुफ्ती सलाहुद्दीन जफर मजाहिरी ने नमाज अदा कराई. यहां मेले का भी आयोजन किया गया. मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की.

इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार दल-बल के साथ मुस्तैद दिखे. मुस्लिम समाज के लोगों में बधाई देने और सेवइयां खाने-खिलाने का दौर शाम तक चलता रहा. दिनभर उत्साह का माहौल देखा गया. नमाज के बाद ईदगाह मैदान में ही लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. नमाज के लिए चितरपुर, मारंगमरचा, बड़कीपोना, राजरप्पा प्रोजेक्ट, भुचुंगडीह के लोग पहुंचे थे. मौके पर शफीक अनवर, शहजादा अनवर, शहरयार अहमद, हाजी परवेज अहमद, हाफिज नुरुल्लाह, जहीरूल हसन खान, हाजी वजीहउल्लाह, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, जकउल्लाह, सनाउल्लाह, अनवर अली,  हफीज उल्लाह सिद्दीकी, जरगाम अकबर, जाहिद अहमद, अब्दुल हकीम, तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही