Search

 
 
 

रामगढ़ः अंबरीन मंजर के राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाइयां

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने कहा कि अंबरीन मंजर का चयन सामाजिक समरसता और सौहार्द्र की मिसाल है. लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि एक मुस्लिम महिला होकर इस पद को स्वीकारना समाज में बंधुत्व की भावना को और मजबूत करता है.
 

Ramgarh : राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी संघ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अंबरीन मंजर को बनाया गया है. उनके मनोनयन पर रामगढ़ के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बधाई दी है. लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़ ने कहा कि अंबरीन मंजर का चयन सामाजिक समरसता और सौहार्द्र की मिसाल है. लायंस क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि एक मुस्लिम महिला होकर इस पद को स्वीकारना समाज में बंधुत्व की भावना को और मजबूत करता है.

अंबरीन मंजर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल त्यागी के प्रस्ताव को संघ के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सेंगर व स्वतंत्र प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने अनुमोदित किया. राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अंबरीन मंजर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरी उतरेंगी. वहीं, अंबरीन मंजर ने आत्मविश्वास से कहा की पहले की तरह इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी वह पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगी. पूरे प्रदेश में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर सशक्त गो रक्षा वाहिनी टीम का गठन किया जाएगा और गो सेवा को जमीनी स्तर पर उतारने के प्रयास किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि रामगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यालय की स्थापना की जाएगी और सरकारी सहयोग से सभी योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा. अंबरीन मंजर को बधाई देने वालों में रवींद्र साहनी, बासुदेव, बबलू खान, अतहर अली, रिजवान खान, शहजादा तालीम, अमन अंसारी, आकिब अंसारी, उषा देवी, मीना देवी, सोनी खातून, यासमीन, चरण बेदिया, ललकु बेदिया आदि मुख्य हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही