Search

 
 
 

Ramgarh: खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ कांग्रेस, बिल को बताया राज्य की जनता के साथ छलावा

रामगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का जोरदार विरोध किया. विधायक ममता देवी ने कहा कि यह विधेयक झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के अधिकारों और विकास को प्रभावित करने वाला है.
 

Ramgarh: रामगढ़ में रविवार को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का जोरदार विरोध किया. विधायक ममता देवी ने कहा कि यह विधेयक झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के अधिकार और विकास को प्रभावित करने वाला है. 


उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य और यहां के लोगों का अधिकार है. केंद्र सरकार के इस विधेयक को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि विधेयक के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा. रामगढ़ से एक भी गाड़ी खनिज बाहर नहीं जाने देंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

शहजादा अनवर ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है, लेकिन राज्य और यहां की जनता को इसका उचित लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधेयक के प्रावधानों को लेकर आम लोगों को जागरूक करने और आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. 


उन्होंने कहा कि यह बिल राज्य की जनता के साथ छलावा है. बहुत जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगढ़ विधायक ममता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रवक्ता मो जकाउल्लाह,   जिला सचिव आसिफ इकबाल,  संजय साहू ,पवन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही