Search

 
 
 

रामगढ़: अस्मिता सिटी लीग में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, डीसी ने किया सम्मानित

खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में किया गया.
 

Ramgarh : खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में किया गया.

 

इस प्रतियोगिता के तहत जिले में फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, जुडो एवं वुशू खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 450 बालिकाएं भाग ले रही हैं. इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं संतुलन विकसित होता है.

 

साथ ही उन्होंने जिले में खेल की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु सभी खेल संघों एवं आमजनों के सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी खेल संगठन के साथ बैठक की जाएगी एवं आने वाले वर्ष में रामगढ़ जिले को खेल की दिशा में बहुत ऊंचे स्थान पर ले जाया जाएगा.

 

जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है. इस तरह के आयोजन से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है.

 

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं में 800 मीटर सीनियर वर्ग में निधि तिग्गा ने प्रथम स्थान, सिया तिग्गा ने द्वितीय स्थान एवं नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, 200 मीटर दौड़ में रूपा कुमारी प्रथम, अनुपमा कुमारी द्वितीय एवं नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

 

इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सचिव मुस्तफा आजाद, कराटे संघ के सचिव शशि पांडेय, मो. कमरूद्दीन, जय विजय, जिला खेल समन्वयक सुशील कुमार, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा, विक्की कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही