Search

Ramgarh : विश्व आदिवासी दिवस पर डीसी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Ramgarh : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने छत्तरमांडू समाहरणालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनका संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं.
 
उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा एवं विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है. आदिवासी समुदाय ने देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है.

इस दौरान उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं जिले के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया. मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही