Search

 
 
 

रामगढ़: डीडीसी ने कुष्ठ जांच अभियान को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

 
Ramgarh: डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बैठक की. डीडीसी ने समाहरणालय में कुष्ठ अभियान को लेकर बैठक की. बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत रामगढ़ जिले में 1 जुलाई से 14 जुलाई तक कुष्ठ जांच अभियान चलाया जाना है. इसे लेकर सर्वे समेत कई कार्य किये जाएंगे. बैठक में राज्य कंसलटेंट एनएलआर झारखंड डॉ सिद्धार्थ और समन्वयक एनएलआर काशीनाथ चक्रवर्ती मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में रामगढ़ जिले में कुष्ठ मरीज मिले हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जिले में 1 जुलाई से 14 जुलाई तक कुष्ठ जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जांच अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने जांच के पूर्व, जांच अभियान के दौरान और जांच अभियान में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/nda-presidential-candidate-draupadi-murmu-files-nomination-in-presence-of-pm-modi-rajnath-singh-amit-shah/">पीएम

मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन भरा
बैठक में डीडीसी ने जांच अभियान के सफल आयोजन को लेकर प्रत्येक घर का सर्वे करने को कहा. साथ ही सर्वे दल में शामिल कर्मियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया. इसके लिए डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द प्रखंड स्तर पर बैठक करते हुए माइक्रो प्लान तैयार करने और इससे जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया. डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करते हुए जांच अभियान का सफल आयोजन करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी और नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-riots-supreme-court-dismisses-zakia-jafris-plea-sit-had-given-clean-chit-to-narendra-modi-sc-accepts-investigation-report-as-correct/">गुजरात

दंगा : Supreme Court ने जाकिया जाफरी की याचिका खारिज की, SIT ने नरेंद्र मोदी को दी थी क्लीन चिट, SC ने जांच रिपोर्ट को सही माना  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही