Search

 
 
 

Ramgarh : डीसा ने किया EVM वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज द्वारा सोमवार को समाहारणालय परिसर स्थित ईवीएम /वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया
 

Ramgarh : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज द्वारा सोमवार को समाहारणालय परिसर स्थित ईवीएम /वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया.

 

 

इस अवसर पर उपायुक्त को वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों, लॉग बुक के संधारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. उपायुक्त को बताया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही