Search

 
 
 

रामगढ़: बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर किया लोकतंत्र मजूबत, कतार में नजर आए वोटर

जिले में नगर निकाय चुनाव लेकर मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली. महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई.
 

Ramgarh: जिले में नगर निकाय चुनाव लेकर मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई. सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली. महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई. 

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते नजर आए. उन्होंने कैथा, बोंगावार तथा पैंकी क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. 

 

लोकतंत्र की मजबूती के लिए शाम तक मतदाता बूथ पर वोटिंग करते नजर आए. जिसमें 18वर्ष के ऊपर के सभी वोटर जागरूकता का परिचय दिया. लंबी लाइन के बावजूद अपने बारी का धीरज के साथ इंतजार किया और बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर अपने मत को व्यक्त किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही