Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: स्वास्थ्य सर्वोत्तम संपत्ति है, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य- प्राचार्या

रजरप्पा के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्रों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई.
Advertisement
Advertisement
  • पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Ramgarh : रजरप्पा के पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्रों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गई. जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा नि:शुल्क शारीरिक परीक्षण, एनीमिया जांच, दंत चिकित्सा और नेत्र परीक्षण किया गया.

 

साथ ही व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी बनाया गया. इस शिविर का उद्देश्य बच्चों, स्कूल के स्टाफ को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक करना था. इस मेडिकल कैंप में क्षेत्र के जाने-माने डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम ने अपनी सेवाएं दी.

 

बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, आंखों की जांच, हृदय संबंधित जांच, दांत की सफाई और खून की जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध थी. सभी बच्चों के ऊंचाई व वजन की मापी की गयी. साथ ही बच्चों को स्वस्थ आहार, सही मुद्रा और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में बताया.

 

साथ ही छात्रों की स्वास्थ्य संबंधित समस्या का निराकरण महिला विशेषज्ञों ने किया. मौके पर प्राचार्या तेजिंदर कौर ने कहा कि स्वास्थ्य सर्वोत्तम संपत्ति है. बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है.

 

वही वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि यह एक शानदार पहल है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा. नियमित जांच से कई बीमारियों की पहचान जल्दी हो सकती है. इलाज समय पर किया जा सकता है.

 

कैंप के दौरान बच्चों ने भी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में डॉक्टर से परामर्श लिया. कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए. इस तरह के कैंप का आयोजन भविष्य में भी जारी रखने की योजना है, ताकि सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही