Search

 
 
 

नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर रामगढ़ उपायुक्त ने की बैठक

नगर पालिका चुनाव के सफल व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक हुई.
 

Ramgarh : नगर पालिका चुनाव के सफल व शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डिस्पैच, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा हुई.

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापति और उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई. रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में डिस्पैच और रिसीविंग केंद्रों की व्यवस्था, मतगणना स्थल की तैयारी, सुरक्षा प्रबंधन, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति और विधि-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिस्पैच व रिसीविंग प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित किया जाए और मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित किए जाएं.

 

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.

 

सामान्य प्रेक्षक की ओर से भी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही