Search

 
 
 

रामगढ़: उपायुक्त ने किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ

जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम सदर अस्पताल रामगढ़ के ओपीडी प्रतीक्षालय कक्ष में आयोजित किया गया. जहां उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर और लोगों को DEC एवं एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराकर किया.
 

Ramgarh: जिले के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम सदर अस्पताल रामगढ़ के ओपीडी प्रतीक्षालय कक्ष में आयोजित किया गया. जहां उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर और लोगों को DEC व एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराकर किया. इस दौरान उपायुक्त ने खुद भी फाइलेरिया रोधी दवाई खाई और आमजनों से भी फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दवाइयां लेने की अपील की.

Uploaded Image
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 10,53,034 को फाइलेरिया रोधी दवा (DEC व एल्बेंडाजोल) का सेवन कराया जाएगा. उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे दवा का सेवन खाली पेट न करें. साथ ही उन्होंने कहा कि, गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा न दी जाए. उन्होंने बताया कि DEC व एल्बेंडाजोल दवाओं के सेवन से फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव और रोकथाम संभव है.


जिला स्तर पर अभियान की निगरानी व स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए रेपिड रेसपॉन्स टीम का गठन किया गया है. जिले में कुल 1156 बूथ बनाए गए हैं, जहां दवा वितरण किया जाएगा. जबकि 11 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी दवा का सेवन कराएंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी सामुदायिक केंद्रों पर करीब 130 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं. 

 


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, उपाधिक्षक सदर अस्पताल डॉ. हरेन्दचन्द्र महतो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ. स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय श्रीवास्तव, विनय कुमार राज्य सलाहकार, मो. शाहबाज राज्य सलाहकार आपूर्ती एवं प्रबंधन, प्रदीप कुमार सिंह डीपीएम रामगढ़, रश्मी आंनद डीडीएम, आरिफ हैदर डीपीसी, डॉ. पल्लवी कौशल Consultant Fluorosis, जिला भी.बी.डी. सलाहकार संजना कुमारी, अरविन्द कुमार लिपिक सिविल सर्जन कार्यालय, रवि कांत रवि लिपिक, रामगढ, मो० मिन्हाज अंसारी. पिरामल फाउंडेशन रामगढ़ से रितेश कुमार एवं मिथुन भण्डारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही