Search

 
 
 

रामगढ़ः दिव्यांग जीतेंद्र पटेल स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हैदराबाद रवाना

रामगढ़ जिले के लारी निवासी जीतेंद्र पटेल स्विमिंग के साथ-साथ क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल व डांसिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.
 

Ramgarh : झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान जीतेंद्र पटेल मंगलवार को मुरी से हैदराबाद के लिए रवाना हुए. वहां वे नेशनल पारा स्विमिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. रामगढ़ जिले के लारी निवासी जीतेंद्र पटेल स्विमिंग के साथ-साथ क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल व डांसिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. वे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.


जीतेंद्र पटेल ने कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का परचम लहराना है. स्थानीय खेलप्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही