Search

 
 
 

रामगढ़ : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की हुई बैठक

गुरुवार को को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh : गुरुवार को को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली.

 

मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों, साफ-सफाई बनाए रखने एवं लोगों में जागरूकता लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

 

इस दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गंगा समिति सदस्य गोविंद मेवाड, डीपीओ नमामि गंगे चंदन कुमार सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही