Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: UPSC परीक्षा में दिव्या को मिला 323वां रैंक, डीसी से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: यूपीएससी 2021 की परीक्षा में जिले के रजरप्पा की दिव्या पांडे ने 323वां रैंक हासिल किया. अपने पहले प्रयास में सफल रही दिव्या ने मंगलवार को डीसी माधवी मिश्रा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. इस दौरान डीसी ने उन्हें पौधा और उपहार भेंट किया. साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं. दिव्या पांडे ने पढ़ाई के दौरान माधवी मिश्रा द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. वहीं डीसी ने दिव्या के माता-पिता की सराहना की. इसे भी पढ़े- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mahua-maji-will-be-jmms-rajya-sabha-candidate-cm-hemant-soren-announced/">BREAKING

: महुआ माजी होंगी JMM की राज्यसभा प्रत्याशी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा
बता दें कि दिव्या रजरप्पा प्रोजेक्ट निवासी सह सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी जेपी पांडेय की पुत्री हैं. दिव्या की माताजी मनोरमा पांडेय घरेलू महिला हैं. दिव्या ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया है. दिव्या ने कहा कि बिना किसी टेंशन के मैंने UPSC की परीक्षा दी और अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की. बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा में इस बार झारखंड के 31 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता पायी है. इनमें अधिकांश सफल अभ्यर्थी इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं. रांची की श्रुतिराज लक्ष्मी देशभर में 25वां रैंक लाकर झारखंड की आइएएस टॉपर बनी हैं. इसे भी पढ़े- लालू">https://lagatar.in/lalu-also-went-to-supreme-court-to-stop-cbi-investigation-but-had-to-go-to-jail-hemant-also-repeating-the-same-history-babulal/">लालू

भी CBI जांच रोकने सुप्रीम कोर्ट गये थे, लेकिन जेल जाना पड़ा, हेमंत भी वही इतिहास दोहरा रहे- बाबूलाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही