Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : सुरक्षा से समझौता न करें, हेलमेट को बोझ नहीं रक्षक समझे- डीटीओ

Ramgarh : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. इसी कड़ी में आज रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज के दिशा-निर्देश पर जिले में एक विशेष सड़क सुरक्षा सह हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान चितरपुर-रजरप्पा मुख्य मार्ग के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में चलाया गया.
Advertisement
Advertisement
  • चितरपुर-रजरप्पा मार्ग पर चला सघन हेलमेट चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों से वसूला गया जुर्माना

Ramgarh : जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है. इसी कड़ी में आज रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज के दिशा-निर्देश पर जिले में एक विशेष सड़क सुरक्षा सह हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान चितरपुर-रजरप्पा मुख्य मार्ग के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में चलाया गया. 

 

अभियान के दौरान चितरपुर-रजरप्पा मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों की सघन जांच की गई. इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को रोककर कड़ी फटकार लगाई गई. परिवहन विभाग की टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दर्जनों नियम तोड़ने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा और मौके पर जुर्माने की राशि वसूली गई. साथ ही कई चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया.

 

चेकिंग अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने खुद वाहन चालकों से बात की और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया. उन्होंने चालकों से अपील करते हुए कहा कि घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है. हेलमेट पुलिस की कार्रवाई या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की रक्षा के लिए पहनें. दुर्घटनाएं बताकर नहीं आतीं, इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त ऋतुराज के आदेशानुसार, जिले को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

रामगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) पर आने वाले दिनों में और भी कड़ा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने सभी आम नागरिकों और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और गाड़ी के सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखें. आज के इस विशेष अभियान में जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय थाना के पुलिस बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही