Search

 
 
 

रामगढ़ : बच्चों को पौष्टिक आहार देने पर जोर

 
आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम Ramgarh : सोमवार को सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत पतरातू प्रखंड के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, सिदवार कला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर गर्भवती और धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी ने बताया कि गर्भावस्था के 270 दिन तथा उसके बाद दो वर्षों तक बच्चे के सबसे सुनहरे दिन होते हैं. इस समय बच्चे को सही आहार दिया जाना चाहिए. पौष्टिक आहार के रूप में छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध और उसके बाद ऊपरी आहार दिया जाना चाहिये. बहुत सी महिलाएं और किशोरियों को एनीमिया की शिकायत रहती है जिसका असर उनके होने वाले बच्चों पर भी पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-bjp-tribal-morcha-blew-the-election-bugle-programs-fixed-till-december/">रांचीः

भाजपा जनजाति मोर्चा ने फूंका चुनावी बिगुल, दिसंबर तक के कार्यक्रम तय

बच्चों को दें दलिया : ऋषिकेश

वहीं कार्यक्रम के दौरान पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो ऋषिकेश ने बताया कि छः महीने बाद से शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ अतिरिक्त अनुपूरक आहार भी दिया जाना चाहिए. इस उम्र में शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता है. इसलिए इस दौरान शिशुओं को ज्यादा आहार की जरूरत होती है. सूजी, गेहूं का आटा, चावल, बाजरा आदि की सहायता दलिया बनाया जा सकता है. बच्चे की आहार में गुड़ को भी शामिल करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-ac-recommends-transfer-of-it-manager-brajesh-pranjal-no-action-taken-even-after-two-weeks/">रांची

AC ने की IT मैनेजर ब्रजेश प्रांजल के तबादले की अनुशंषा, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही