Search

 
 
 

रामगढ़ : क्रशर साइट पर गोलीबारी, जेसीबी फूंकी, मजदूरों को कमरे में किया बंद

जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर ओतियातू में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक नए क्रशर साइट पर गोलीबारी की है. हमलावरों ने साइट पर काम कर रहे मजदूरों को कमरे में बंद कर दिया और जेसीबी मशीन में आग लगा दी है.
 

Ramgarh :  जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुथरपुर ओतियातू में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक नए क्रशर साइट पर गोलीबारी की है. हमलावरों ने साइट पर काम कर रहे मजदूरों को कमरे में बंद कर दिया और जेसीबी मशीन में आग लगा दी है. (रामगढ़ की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

 

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. अपराधियों ने मजदूरों को काम बंद करने की चेतावनी दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर अपराधी फरार हो गए. 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही भदानीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद पर्चे को जब्त कर लिया है.  पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पर्चे की सत्यता की जांच की जा रही है.

 

साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं किसी उग्रवादी संगठन के नाम का दुरुपयोग कर भय फैलाने की कोशिश तो नहीं की गई है.  मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही