Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया रामगढ़ उपकारा का निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को रामगढ़ उपकारा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को रामगढ़ उपकारा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सर्वप्रथम उपकारा के किचन का निरीक्षण किया. इस दौरान किचन में स्थापित ऑटोमैटिक रोटी मशीन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की प्रक्रिया की जांच की गई. साथ ही किचन परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: 

इसके उपरांत पीने के पानी की व्यवस्था, जल स्रोतों तथा डायनिंग रूम का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बंदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा निर्धारित अंतराल पर आवश्यक परीक्षण सुनिश्चित किए जाएं.

 

निरीक्षण के क्रम में खाद्य सामग्री के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया. गोदाम में रखी गई विभिन्न खाद्य सामग्रियों की विनिर्माण तिथि, अंतिम उपयोग तिथि एवं भंडारण व्यवस्था की गहन जांच की गई. खाद्य सामग्री के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण पर विशेष बल देते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए.

 

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उपकारा प्रबंधन को नियमित रूप से पेस्ट कंट्रोल कराने, किचन एवं गोदाम की साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा भोजन की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही