Search

रामगढ़ः केके हॉस्पिटल में रविवार को लगेगा फ्री मेगा हेल्थ कैंप

डॉ पंकज कुमार.

Ramgarh : रामगढ़ के रांची रोड स्थित केके हॉस्पिटल में रविवार 15 मार्च को फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप में जांच कराने के लिए 500 लोगों ने पंजीयन कराया है. केके हॉस्पिटल के संचालक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि कैंप में अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना है. ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके. शिविर में आए लोगों की कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी.

 


उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच डॉ पंकज कुमार, डॉ प्रेम कुमार, डॉ नवनीत (हृदय रोग), डॉ नवीन (किडनी रोग), डॉ गौतम (शिशु रोग), डॉ अंतरिक्ष (पेट और आंत रोग), डॉ दीपक चंद्र प्रकाश (मस्तिक रोग), डॉ पी कुमारी, डॉ ए कुमार, डॉ अमित, डॉ मोहित, डॉ सतीश शर्मा (कैंसर रोग), डॉ दीपक (मस्तिष्क सर्जन) सहित अन्य डॉक्टर करेंगे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp