Search

 
 
 

Ramgarh : PVUNL में गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन का शुभारंभ

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन  कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल में किया गया. इस विशेष पहल के अंतर्गत आसपास के विद्यालयों की 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है
 
  • 50 बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहल

Ramgarh : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन  कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल में किया गया. इस विशेष पहल के अंतर्गत आसपास के विद्यालयों की 50 बालिकाओं का पंजीकरण किया गया है.कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर व सक्षम बनाना है.

 

आयोजित उद्घाटन समारोह में पिछले वर्ष की प्रतिभागी बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा अपने अनुभव साझा करते हुए नई प्रतिभागियों को प्रेरित किया. उन्होंने कार्यशाला से प्राप्त सीख, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया तथा आगामी बैच की छात्राओं को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

 

इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ ए.के. सहगल व स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा रेनू सहगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल परिवार के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन व बच्चे भी उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बैग, यूनिफॉर्म, जूते, किट व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई. पीवीयूएनएल द्वारा GEM  के माध्यम से बालिकाओं को नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत व रोल मॉडल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही