Search

 
 
 

रामगढ़ः नवरात्र के 5वें दिन हुई मां स्कंदमाता की पूजा

रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि मांगी. इधर,  चितरपुर व आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गे के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई.
 

Ramgarh : वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने माता रानी के दर्शन-पूजन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि मांगी. इधर,  चितरपुर व आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गे के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई. मंदिरों खासकर दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई. लोगों ने मंदिर पहुंचकर मां के पांचवें स्वरूप की पूजा-अर्चना कर आशीवार्द लिया.

 


 रजरप्पा स्थित लुगू आश्रम में भी मां स्कंदमाता की पूजा की गई. आश्रम के संस्थापक रामशरण गिरी बाबा ने विधिवत पूजा की. उन्होंने कहा कि मां स्कंदमाता की पूजा से भक्तों को मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है. दोपहर में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के सैकडों श्रद्धालु शामिल हुए. रात में प्रवचन का भी आयोजन किया गया. 

 

मंगलवार को होगी मां कात्यायनी की पूजा 


नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना की जायेगी. मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही