Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः जिले में 25 स्थानों पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, शिविरों में ग्रामीणों की भीड़

अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि ने मांडू प्रखंड का दौरा कर हेसागढ़ा, पुण्डी सहित अन्य पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आम जनों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.
Advertisement
Advertisement

अपर समाहर्ता ने मांडू प्रखंड में शिविरों का लिया जायजा


Ramgarh : राज्य सरकार 21 से 28 नवम्बर तक "आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह मना रही है. रामगढ़ जिले में पांचवें दिन मंगलवार को 25 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिए. कई लोगों को ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया गया.

 

अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि ने मांडू प्रखंड का दौरा कर हेसागढ़ा, पुण्डी सहित अन्य पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर आम जनों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की. लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ व प्रमाण पत्रों का वितरण भी  किया.

 

इसके साथ ही शिविरों में जिला स्तर से प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, नोडल अधिकारियों सहित बीडीओ व सीओ ने शिविर में आए लोगों को योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रमाणपत्र व परिसंपत्तियों का वितरण किया. इन शिवरों में झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम को प्राथमिकता देते हुए लोगों से आवेदन लिए गए. साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों को दी जा रही है. लोगों से जाति, आय़ जन्म-मृत्यु व स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड बनाने दाखिल खारिज,  भूमि धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन लिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही