Search

 
 
 

रामगढ़ः कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती, तैयारी पूरी

समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवम्बर की शाम 4 बजे से मां छिन्नमस्तिका मंदिर व भैरवी नदी तट पर भव्य गंगा महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते समिति के पदाधिकारी.

Ramgarh : मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति रजरप्पा के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन होगा और भक्तों के बीच भोग का वितरण भी होगा. समिति ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई.समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवम्बर की शाम 4 बजे से मां छिन्नमस्तिका मंदिर व भैरवी नदी तट पर भव्य गंगा महाआरती व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.


उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर श्रद्धालु दूर-दराज से आकर महाआरती में भाग लेंगे और मां गंगा व मां छिन्नमस्तिका के चरणों में दीपदान करेंगे. यह आयोजन रामगढ़ जिला ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में धार्मिक आस्था, संस्कृति और भक्ति का प्रतीक बन चुका है. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व स्वयंसेवक निरंतर तैयारी में जुटे हुए हैं.


कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, साउंड सिस्टम, प्रकाश, सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सीय सुविधा, महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, तथा यातायात प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. उन्होंने बताया कि इस बार की गंगा आरती में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रसिद्ध भजन गायिका शालिनी दुबे व झारखंड के प्रसिद्ध गायक विवेक नायक भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे. जमशेदपुर की झांकी टीम द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसके उपरांत हजारों श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के संरक्षक छोटू पंडा, सुभाशीष पंडा,सुबोध पंडा, कार्यक्रम प्रभारी प्रीतम झा, सूरज वर्मा, मंशु बेदिया, अंकित सिंह, बबली सिंह, सचिन करमली, बिक्की महतो, छोटू केवट, कृष्ण केवट, अरविंद जायसवाल, सुमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही