Search

 
 
 

रामगढ़ः बीएड कॉलेज लारी में होली मिलन समारोह

सुकरीगढ़ा लारी स्तिथ डॉ. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. फगुआ गीतों, भजन-कीर्तन से माहौल होलियाना हो गया,
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सुकरीगढ़ा लारी स्तिथ डॉ. एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. फगुआ गीतों, भजन-कीर्तन से माहौल होलियाना हो गया, लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ महिला कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मो. मंजूर खान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर, सदस्य मनीष कुमार शरीक हुए. मौके पर सहायक प्राध्यापको में मो. परवेज अख्तर, नयन कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक राम, इंदू कुमारी झा व डीएलएड व्याख्याता सुप्रिया बर्मन, बाबूचंद्र प्रसाद, वरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही