Search

 
 
 

Ramgarh: ITI गोला में ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन, पीवीयूएनएल पतरातू व झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ आईटीआई गोला में किया गया.
 
‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ

Ramgarh News: रामगढ़ जिला प्रशासन, पीवीयूएनएल पतरातू व झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘हुनर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ आईटीआई गोला में किया गया. कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी और उपायुक्त ऋतुराज व पीवीयूएनएल पतरातू के महाप्रबंधक आर.के. निरंजन शामिल हुए. 

 

इसे भी पढ़ें:


हुनर प्रोजेक्ट के तहत युवाओं को MIG/MAG/GMAW वेल्डिंग के तीन माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रोजेक्ट के लिए पीवीयूएनएल द्वारा सीएसआर के तहत ₹60 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है. प्रशिक्षण के बाद युवाओं को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने का भी प्रावधान है. चयनित ट्रेनी को 1500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.

प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं

- तीन माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण.
- MIG/MAG/GMAW वेल्डिंग का थ्योरी एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण.
- आधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्रशिक्षण प्रयोगशाला.
- प्रशिक्षण के बाद 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता.
- चयनित प्रशिक्षुओं को ₹1,500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति.
- उद्योग की आवश्यकता के अनुरूप रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण.

 

इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हुनर प्रोजेक्ट युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ पलायन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकेंगे.

 

बड़कागांव से विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण व स्थानीय युवाओं को सही प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने से उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की.

 

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. हुनर प्रोजेक्ट के माध्यम से युवाओं को आधुनिक वेल्डिंग तकनीक में दक्ष कर उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा.

 

पीवीयूएनएल पतरातू के महाप्रबंधक आर.के. निरंजन ने कहा कि पीवीयूएनएल सीएसआर के तहत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रहा है. हुनर प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक मशीनों से सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

 

हुनर प्रोजेक्ट से रामगढ़ जिले में स्थानीय स्तर पर कुशल मानव संसाधन तैयार होने के साथ युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. इससे रोजगार के लिए होने वाले पलायन को कम करने तथा युवाओं एवं उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही