Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विधायक अंबा प्रसाद की मौजूदगी में रास्ता विवाद का निकला हल

Ramgarh : रास्ता विवाद निपटारे को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद रविवार को भुरकुंडा पेट्रोल पंप स्थित अंबेडकर स्थल पहुंची. मौके पर विधायक ने स्थानीय दुकानदारों और अंबेडकर समिति के लोगो से मामले की पूरी जानकारी ली. इस दौरान कई बार लोग आपस में उलझते रहे. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों को शांत करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर किसी जाति धर्म के नहीं, पूरे भारत के मान सम्मान है. हमें मिलजुलकर एक बेहतर रास्ता निकालना होगा ताकि लोगो में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो. उन्होंने रास्ता विवाद निपटारे में अंबेडकर स्थल पहुंचे लोगो से 10 व्यक्तियों की टीम बनाकर समस्या निपटारा करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/children-and-women-had-a-lot-of-fun-in-the-locality-event-of-shubham-sandesh/">‘शुभम

संदेश’ के मुहल्ला इवेंट में बच्चों और महिलाओं ने खूब की मस्ती

10 लोगों की टीम गठित, निकाला गया रास्ता

इसके बाद बाद दस लोगो की एक नव गठित समिति बनाई गई. गठित कमेटी ने सर्व सम्मति से अंबेडकर स्थल परिसर को छोड़ दूसरे जगह से दुकानदारों और राहगीरों के आने-जाने के लिए रास्ता देने का निर्णय लिया. इसके बाद विवाद पर विराम लग गया. इस दौरान विधायक ने लोगों को समझाते-बुझाते कहा कि सीसीएल ने अंबेडकर स्थल के सुंदरीकरण को लेकर फंड पास किया है. उस फंड से अंबेडकर स्थल परिसर में भवन सहित अन्य कार्य जल्द शुरू किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :मेरी">https://lagatar.in/police-administration-should-take-responsibility-for-my-security-nishi-pandey/">मेरी

सुरक्षा की जवाबदेही ले पुलिस प्रशासन : निशि पांडेय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही