Search

 
 
 

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में ‘सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल’ का उद्घाटन

जिले में स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने अपने एचएएसपी यूनिट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ट्रैनिंग फॉर एक्ससीलेंस इंडक्शन रूम’ का बुधवार को शुभारंभ किया. यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के कौशल विकास और संगठनात्मक उत्कृष्टता को नई दिशा देगा.
 

Ramgarh: जिले में स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने अपने एचएएसपी यूनिट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ट्रैनिंग फॉर एक्ससीलेंस इंडक्शन रूम’ का बुधवार को शुभारंभ किया. यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के कौशल विकास और संगठनात्मक उत्कृष्टता को नई दिशा देगा. 

 

इस अवसर पर कंपनी के सभी विभागाध्यक्षों एवं बिजनेस यूनिट हेड्स मौजूद रहें. उद्घाटन समारोह का आयोजन एचएएसपी यूनिट स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में किया गया. नए ट्रेनिंग हॉल को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि नए एवं वर्तमान कर्मचारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता, नेतृत्व विकास एवं कार्य दक्षता में सशक्त बनाया जा सके. यह पहल बीएफ़सीएल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास को प्राथमिकता दी जाती है.

 

उद्घाटन के मौके पर बीएफसीएल प्रबंधन ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल को उन्नत कर संगठन की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करेगा. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा भविष्य की प्रशिक्षण योजनाओं पर भी चर्चा की. बीएफ़सीएल का यह प्रयास मानव संसाधन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कंपनी को उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर करेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही