Ranchi : अर्पिता महिला मंडल की पहल से सीसीएल क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है. मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में अलग-अलग सीसीएल क्षेत्रों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया, जो अब सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.
प्रशिक्षण के बाद हुई परीक्षा में 21 महिलाओं ने सफलता हासिल की. सभी सफल महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए. इसके साथ ही उन्हें सिलाई मशीन और सिलाई से जुड़ा सामान भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे घर से ही काम शुरू कर सकें.
यह प्रशिक्षण सीसीएल के सीएसआर विभाग और सृजन संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनर सिखाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है.
अर्पिता महिला मंडल ने बताया कि आगे भी इन महिलाओं को काम के मौके दिए जाएंगे और समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहेगा, जिससे वे अपनी आजीविका बेहतर तरीके से चला सकें.
अर्पिता महिला मंडल लंबे समय से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सामाजिक कार्य करता आ रहा है. मंडल की सदस्याएं समाज सेवा के लिए स्वेच्छा से योगदान देकर लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रही हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment