Search

 
 
 

रामगढ़ः पीवीयूएनएल में उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीआईएसएफ के जवानों, एनसीसी कैडेट्स व फायर विंग आकर्षक परेड की. सां मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहगल ने कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातु स्थित पीवीयूएनएल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीआईएसएफ के जवानों, एनसीसी कैडेट्स व फायर विंग आकर्षक परेड की. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. ध्वजारोहण के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहगल ने अपने संबोधन में पीवीयूएनएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. विशेष रूप से 800 मेगावाट पूर्ण भार परीक्षण (फुल लोड ट्रायल) को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा करने पर सराहना की. उन्होंने लोगों से समाज के उत्थान के लिए कार्य करने व सतत विकास भागीदार बनने की अपील की.

इस अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेणु सहगल ने   कस्तूरबा स्कूल की छात्राओन के बीच स्पेक्स का वितरण किया. इसके बाद बाल भवन और सृजन के बच्चों मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बच्च्यों ने बैगपाइपर बैंड प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. सीआईएसएफ जवानों ने इजराइली मार्शल आर्ट “क्राव मागा” थीम पर शानदार कॉम्बैट प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया. अंत में उत्कर्ष छात्रवृत्ति, सीईओ मेधावी सम्मान व अन्य पुरस्कार वितरित किए गए. मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 11 मोटर चालित साइकिलें दिव्यांगजनों को प्रदान कीं. मौके पर कई गणमान्य लोग व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही