Search

 
 
 

Ramgarh: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने किया रामगढ़ जिले का दौरा

Ramgarh News: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. अपने दौरे में समिति के सदस्य उदय शंकर सिंह, ममता देवी, नागेंद्र महतो एवं निर्मल महतो ने परिसदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
 
रामगढ़ में याचिका समिति के सदस्यों का पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन का निर्देश

Ramgarh News: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. अपने दौरे में समिति के सदस्य उदय शंकर सिंह, ममता देवी, नागेंद्र महतो एवं निर्मल महतो ने परिसदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

 

बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा से प्राप्त याचिकाओं से संबंधित मामलों में संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई. समिति के सदस्यों ने लंबित याचिकाओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में राजस्व, पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग, वन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा, कल्याण, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खनन, निबंधन एवं भूमि सुधार, भू-अर्जन, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य, आपूर्ति, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित याचिकाओं, विकास कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली गई.

 

इस दौरान विकास योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर भी गंभीरता से चर्चा की गई. संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे.

 

समिति के सदस्यों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी तथा क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही