Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : DAV बरकाकाना में हंसराज जयंती मनाई गई

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सीसीएल एन टी एस बरकाकाना में महात्मा हंसराज जयंती मनाई गई . जिनके त्याग और बलिदान के कारण डीएवी संस्था इस मुकाम पर खड़ा है. यह संस्थान जो अपने आदर्श के लिए जाना जाता है बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रयत्नशील रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सीसीएल एन टी एस बरकाकाना में महात्मा हंसराज जयंती मनाई गई . जिनके त्याग और बलिदान के कारण डीएवी संस्था इस मुकाम पर खड़ा है. यह संस्थान जो अपने आदर्श के लिए जाना जाता है बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रयत्नशील रहा है.

 

विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. और उनके जीवन पर आधारित विद्यार्थियों ने सुंदर एकांकी प्रस्तुत की. साथ ही उनके जीवन और कार्यों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया.

 

बच्चों ने इस प्रश्नोत्तरी में बढ़ चढ़कर भाग लिया 


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि महात्मा हंसराज अपने त्याग और बलिदान के कारण जाने जाते हैं मानव जाति को यह गुण उनसे सीखना चाहिए. ऐसे लोग ही देश रुपी अट्टालिका के नींव के पत्थर बनते हैं जिस पर देश खड़ा होता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही