Search

 
 
 

रामगढ़: आस्था और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया मंडा पूजा

रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत कुसुम टोला, कैथा में आयोजित पवित्र मंडा पूजा कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल शामिल हुए. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि “मंडा पूजा जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं.
 

Ramgarh: रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत कुसुम टोला, कैथा में आयोजित पवित्र मंडा पूजा कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल शामिल हुए. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि “मंडा पूजा जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं. यह केवल पूजा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का उत्सव है. हमें अपनी परंपराओं को सहेजते हुए नई पीढ़ी को भी इससे जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए.

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भव्यता प्रदान की. हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपनी गहरी आस्था का परिचय दिया.

 

राजीव जायसवाल ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

 

इस अवसर पर दुलमी मंडल सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, भास्कर महतो, महेंद्र महतो, टिकेंद्र कुमार महतो, पवन पटेल, देवधारी महतो (मुखिया), भोला प्रसाद महतो (अध्यक्ष), सचिव बीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष ध्यानचंद महतो,कोषाध्यक्ष ,प्रदीप कुमार, संरक्षक अरुण कुमार ,भगवान दास महतो,अरुण महतो,बिनेश्वर महतो,महतो,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही