Search

 
 
 

रामगढ़: खेल ही बच्चों के भविष्य की नींव, मोबाइल से दूरी जरूरी—राजीव जायसवाल

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरुडीह गांव स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को झूला एवं विभिन्न खेल सामग्री के उद्घाटन किया गया. सांसद मनीष जायसवाल के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
 

Ramgarh: जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरुडीह गांव स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को झूला एवं विभिन्न खेल सामग्री के उद्घाटन किया गया. सांसद मनीष जायसवाल के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की चहचहाहट, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया. नव स्थापित झूलों और खेल सामग्रियों को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी. कार्यक्रम में शिक्षकों, ग्रामीणों और अभिभावकों में शामिल हुए. 

 

इस मौके पर राजीव जायसवाल ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है, जहां मोबाइल और इंटरनेट ने जीवन को आसान तो बनाया है, लेकिन बच्चों के लिए यह एक बड़ी चुनौती के रूप में भी उभर रहा है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बच्चे खेल के मैदान से दूर होकर मोबाइल की स्क्रीन तक सीमित होते जा रहे हैं, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

 


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है. खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों को खेल के लिए प्रेरित करें और उन्हें मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए जागरूक करें.


उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और खेल का संतुलन ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है. आने वाले समय में क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि राजीव जायसवाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. 

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदित्य महतो, प्रधानाचार्य महारंग नायक, गोला सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, शिक्षिका  स्मृति भगुती बाला, शिक्षक उमेश महतो,  चुनू नायक, सुजीत कुमार महतो सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही