Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: यज्ञ मेला में फायरिंग, खिलौना दुकानदार गंभीर रूप से घायल

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक के पास यज्ञ मेला का आयोजन किया गया था. इस दौरान रात के 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 19 वर्षीय शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक के पास यज्ञ मेला का आयोजन किया गया था. इस दौरान रात के 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 19 वर्षीय शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

 

चानन निवासी शिव कुमार मेले में खिलौने की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है. दुकान समेटने के बाद वह खाना खा रहा था, तभी अचानक चली गोली उसके चेहरे के पास ठुड्डी में जा लगी. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार गोली लगने से जबड़े की हड्डी क्षतिग्रस्त हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

 

घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस फायरिंग के कारणों की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही