Search

 
 
 

रामगढ़ः मंडा पूजा आस्था व सामाजिक एकता का प्रतीक- राजीव जायसवाल

राजीव जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कहा कि मंडा पूजा झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जो हमारी आस्था, तपस्या और सामूहिक एकता को दर्शाती है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और समाज में भाईचारा व समरसता को मजबूत करता है.
 
मंडा पूजा समारोह का उद्घाटन करते सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के रोला गांव में मंडा पूजा का भव्य आयोजन हुआ. इसमें रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. अनुष्ठान में पहुंचे क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

 

राजीव जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. कहा कि मंडा पूजा झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जो हमारी आस्था, तपस्या और सामूहिक एकता को दर्शाती है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और समाज में भाईचारा व समरसता को मजबूत करता है. ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाता है.

 


मौके पर भाजपा के ललन कुशवाहा, कृष्णा शर्मा, मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष जनार्दन हांसदा, सचिव संजय कुमार महतो, प्रेम कुमार मुर्मू व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही