Ramgarh : रामगढ़ छावनी परिषद की अहम बैठक शनिवार को परिषद सभागार में हुई. अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष सह स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की. मौके पर परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश भी थे. बैठक में 24 भवनों के नक्शे पास (मंजूरी) किए गए.
बैठक में कुल 11 एजेंडों पर विचार-विमर्श कर उन्हें पारित किया गया. जनवरी माह के आय-व्यय के लेखा-जोखा को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई. वहीं, नया व पुराने बस स्टैंड परिसर स्थित सात दुकानों के आवंटन को स्वीकृति दी गई. साथ ही पूर्व से आवंटित चार दुकानों के संचालकों के नाम परिवर्तन पर भी मुहर लगी. वार्ड संख्या 5, 6, 7 व 8 में करीब 20 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक पथ निर्माण व अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment