Search

 
 
 

रामगढ़: यज्ञमंडप की परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मारंगमरचा में चल रहे 5 दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से भक्तों की भीड़ परिक्रमा करने के लिए पहुंच गई. यज्ञमंडप की परिक्रमा के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना भी की.
 

Ramgarh: मारंगमरचा में चल रहे 5 दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को यज्ञमंडप की परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से भक्तों की भीड़ परिक्रमा करने के लिए पहुंच गई. यज्ञमंडप की परिक्रमा के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना भी की. सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने यज्ञमंडप की परिक्रमा किया. 


बनारस से आये आचार्य रंजीत चौबे व यज्ञ आचार्य प्रेम दुबे शास्त्री के नेतृत्व में पूजा अनुष्ठान किया जा रहा है. वहीं बीती रात प्रयागराज से आई प्रवचनकर्ता विदुशी अंजनी गोस्वामी व अयोध्या की मानस मंजरी वीणा मिश्रा ने कथा सुनाया. जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचकर विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. 

 


मौके पर मुख्य संरक्षक सूरज राम, संरक्षक उमेश राम, अध्यक्ष संतोष महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष दिवाकर महतो, भगीरथ महतो, बलदेव महतो, संतोष महतो, पालेश्वर् महतो, टेकलाल महतो, पवन महतो, महेंद्र महतो,  हीरालाल महतो, धर्मेंद्र कुमार, टेकलाल महतो, पुनीत कुमार, राजेश महतो, राहुल कुमार, अधीन महतो, महेंद्र महतो सहित भारी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही