Search

 
 
 

सिमडेगा: अटल पार्क में अड्डेबाजी पर पुलिस की सख्ती, नाबालिगों को चेताया

शहर के सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी को लेकर मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. अटल पार्क समेत अन्य जगहों पर हो रही इस गतिविधि से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की.
 

Simdega: शहर के सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी को लेकर मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. अटल पार्क समेत अन्य जगहों पर हो रही इस गतिविधि से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 अप्रैल को थाना प्रभारी के नेतृत्व में अटल पार्क और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

 

 


इस दौरान अटल पार्क से चार-पांच युवकों को अड्डेबाजी करते हुए हिरासत में लिया गया. इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे. पुलिस ने नाबालिगों को समझाया और काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया. वहीं सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई.


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही